Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रिसर्च सेमिनार का आयोजन

Latehar : शहर के धर्मपुर पथ में अविस्थत सरस्वती विद्या मंदिर में शोध गोष्ठी (रिसर्च सेमिनार) का आयोजन किया गया. विद्या भारती के तत्वावधान में क्लास में अध्ययन अध्यापन में समस्या और निदान विषय पर आधारित था. प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि शोध से शिक्षण समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है. क्लास के दौरान शिक्षक व छात्रों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इन समस्याओं पर सोच-विचार करके सफल कार्य योजना बनायी जा सकती है. (पढ़ें, कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-program-organized-on-the-occasion-of-youth-day-at-sacred-heart-school/">कोडरमा:

सेक्रेड हार्ट स्कूल में युवा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन)

कक्षाओं में नई तकनीकों का प्रयोग आवश्यक-विजेंद्र शर्मा

वरिष्ठ आचार्य विजेंद्र शर्मा ने कहा कि कक्षाओं मे नई तकनीकों का प्रयोग आवश्यक है. कठिन शब्दों और वाक्यों को ब्लैकबोर्ड पर लिखना चाहिए. इससे छात्रों को उन शब्द या वाक्य को समझने में आसानी होगी. स्कूल के शोध प्रमुख आचार्य कपिल देव ने बताया कि विद्या भारती योजना में शोध अत्यंत महत्वपूर्ण है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शोध पर विशेष बल दिया गया है. गोष्ठी में आचार्य प्रवीण कुमार यादव, ओमकारनाथ सहाय , लाल बहादुर राम, विजय पाठक, आलोक पांडेय, रेनू गुप्ता, गीता कुमारी, उपासना कुमारी, शिल्पा कुमारी सहित कई लोह उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-today-again-lashed-out-at-bjp-rss-said-there-is-no-place-for-hatred-and-violence-in-the-country/">भारत

जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी आज फिर भाजपा-आरएसएस पर बरसे, कहा, देश में नफरत और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही