Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रजवार के लोगों को नहीं मिल रहा हर घर नल योजना का लाभ, गहराया पेयजल संकट

Ashish Tagore Latehar :  केंद्र सरकार ने 15 अगस्त 2019 को हर घर नल योजना प्रारंभ किया था. इस योजना का मकसद हर गांव के हर घर में नल लगा कर पेयजल आपूर्ति करना है. ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना ना पड़े. लेकिन बालुमाथ और  लातेहार प्रखंड की सीमा पर अविस्थत रजवार ग्राम वासियों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है. ऐसे में रजवार वासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. जबकि मात्र एक सौ फीट की दूरी पर लातेहार प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के जडि़यांग ग्राम वासियों को इस योजना के तहत पेयजल सुविधा बहाल की गयी है. (पढ़ें, अतीक">https://lagatar.in/bsp-will-not-give-ticket-to-atiqs-wife-shaista-mayawati-announced/">अतीक

की बीवी शाइस्ता को बसपा नहीं देगी टिकट, मायावती ने किया एलान)

एक कि.मी दूर जाकर नदी से पानी भरती हैं गांव की महिलाएं 

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है. ऐसे में रजवार गांव की महिलाएं तकरीबन एक किलोमीटर दूर जाकर नदी से पानी भरती हैं. लेकिन गर्मी बढ़ने के कारण नदी का पानी भी धीरे-धीरे सूख रहा है. ऐसे में महिलाएं नदी के किनारे चुआंड़ी खोद कर पानी जमा कर रही है. ग्रामीण महिला पार्वती कुंवर ने बताया कि गांव में मात्र एक छोटा सा कुंआ है, जो सूख चुका है. कई बार गांव के मुखिया और संबंधित अधिकारियों को गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया. लेकिन आज तक पानी की समस्या दूर नहीं हो सकी. इसे भी पढ़ें : BCCL">https://lagatar.in/bccl-told-the-high-court-steps-being-taken-to-stop-pollution/">BCCL

ने हाईकोर्ट को बताया, प्रदूषण रोकने के लिए उठाये जा रहे कदम

डीसी से हर घर जल नल योजना का लाभ देने की मांग की

मिस्त्री का काम करने वाले राम अवतार और विकास ने बताया कि यह गांव लातेहार व बालुमाथ प्रखंड के सीमा पर स्थित है. लातेहार प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के जडि़यांग गांव में हर घर नल जल योजना के तहत सोलर टंकी लगाया गया है और पाइप लाइन बिछा कर पानी की आपूर्ति की जा रही है. लेकिन रजवार गांव के लोगों को हर घर जल नल योजना का लाभ इस कारण नहीं मिल पाया कि रजवार बालुमाथ प्रखंड में आता है. गांव वालों ने उपायुक्त से रजवार ग्राम में हर घर जल नल योजना का लाभ देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : उफ्फ">https://lagatar.in/uff-summer-the-mercury-will-cross-40-in-april-itself-7-years-record-can-be-broken/">उफ्फ

गर्मी..अप्रैल में ही 40 के पार जायेगा पारा! टूट सकता है 7 साल का रिकॉर्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही