Latehar : एकल अभियान, लातेहार अंचल की एक बैठक अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में चंदनडीह स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में बतौर मुख्य केंद्रीय अभियान प्रमुख सह राष्ट्रीय महामंत्री ललन शर्मा ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए ललन शर्मा ने कहा कि आगामी 20 मई को तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान है. इस चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान के लिए सभी को प्रेरित करें. ललन शर्मा ने आगे कहा कि हमें राष्ट्रहित में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है.
लातेहार : एकल अभियान की बैठक में भाजपा को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प
Last Updated: May 18, 2024 12:00 AM (IST)