Search

लातेहार : एकल अभियान की बैठक में भाजपा को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प

Latehar :   एकल अभियान, लातेहार अंचल की एक बैठक अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में चंदनडीह स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में बतौर मुख्य केंद्रीय अभियान प्रमुख सह राष्ट्रीय महामंत्री ललन शर्मा ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए ललन शर्मा ने कहा कि आगामी 20 मई को तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान है. इस चुनाव में  अधिक से अधिक लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान के लिए सभी को प्रेरित करें. ललन शर्मा ने आगे कहा कि हमें राष्ट्रहित में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मौजूद सभी लोगों ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान केंद्रीय ब्यास प्रमुख देवकी नंदन दास, हरि कथा योजना के केंद्रीय आचार्य प्रशिक्षण दिलेश्वर यादव, अंचल उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, गया प्रसाद, मनमोहन राम संतोष कुमार पासवान, राजधानी यादव, नरेंद्र प्रसाद सिंह, रामहरि प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्ता, रमेश पांडेय, रानी कुमारी, उषा देवी, राजकिशोर यादव, राजनाथ उरांव, बबलू कुमार, अर्जुन सिंह, रविंद्र पांडेय, श्यामलाल यादव, महेंद्र सिंह, राहुल कुमार व ओमप्रकाश पासवान आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//