Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : राजा मेदिनी राय मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार कार्य शुरू, लालू यादव ने किया था उद्घाटन

Latehar : रांची-मेदिनीनगर मार्ग (एनएच-75) पर दुबियाखाड़ से बेतला नेशनल पार्क को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित राजा मेदिनी राय द्वार का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है. विधायक रामचंद्र सिंह की पहल पर पूर्व स्पीकर सह पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी की उपस्थिति में विभागीय अभियंता ने मापी का कार्य किया. बता दें कि तीन वर्ष पहले राजा मेदिनी राय द्वार का ऊपरी हिस्सा वज्रपात में क्षतिग्रस्त हो गया था. बेतला नेशनल पार्क रोड का मुख्य द्वार होने के कारण यह आकर्षण का केंद्र था.

रामचंद्र सिंह ने किया था 28 वर्ष पहले शिलान्यास

पहली बार विधायक बनने के बाद रामचंद्र सिंह ने इस द्वार का शिलान्यास करीब 28 साल पहले 11 दिसंबर 1995 को किया था. जबकि निर्माण कार्य का शुभारंभ एकीकृत बिहार के तत्कालीन राजस्व एवं परिवहन मंत्री इंदर सिंह नामधारी व तत्कालीन विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से किया गया था.

लालू प्रसाद यादव ने किया था उद्घाटन

11 फरवरी को 1997 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस भव्य और खूबसूरत द्वार का उद्घाटन किया था. राजा मेदिनीराय द्वार का वास्तुकार सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल व निर्माण निर्देशन राजू रंजन कुमार के द्वारा किया गया था. इसे भी पढ़ें : बालू">https://lagatar.in/ed-raids-on-the-premises-of-sand-businessman-sanjay-singh-know-who-is-sanjay-singh/">बालू

व्यवसायी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, जानिये कौन हैं रसूखदार संजय सिंह 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही