Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट का परीक्षाफल जारी

Latehar: शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करकट में सत्र 2023-24 के वर्ग एक से सात तक का वार्षिक परीक्षाफल जारी किया गया. शैक्षिक ग्रेडिंग मापक के तहत मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मंजू देवी ने परीक्षाफल जारी किया. कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र प्रसाद एवं अतुल कुमार ने किया. परीक्षा परिणाम तैयार करने में वरीय शिक्षिका उमा कुमारी व सुचिता मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कक्षा एक में खुशबून खातून, कनिका राज व रजिया खातून, कक्षा दो में सोनी कुमारी, पियूष कुमार व मो हसनैन अंसारी, कक्षा तीन में श्रृष्टि सिंह, आलिया परवीन व अन्नू कुमारी, कक्षा चार में रिया कुमारी सिंह, गौतम कुमार सिंह व अहत राजा, कक्षा पांच में अनुप्रिया सिंह, छोटी कुमारी व रेशमा कुमारी, कक्षा छह में आफरीन ताज, बुसरा व विवेक उरांव, कक्षा सात में रंजित कुमार, मयंक कुमार सोनी व पवन उरांव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनायें दी. सहायक अध्यापक अतुल कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण वर्ग एक से आठ तक के विद्यालय बंद रहने की सूचना सभी बच्चो और अभिभावकों को दी गयी. मौके पर संतोष कुमार पांडेय, फिरोज आलम, पवन कुमार सिंह, मीना देवी, ज्ञान प्रभा मिंज, सुनील कुमार, नसीरुद्दीन मिंया, नसीर अहमद, जुबेदा बीबी, ताहिरा बीबी, माला देवी, संजय सोनी, सईदा बीबी, किरण देवी, संगीता देवी व नूरजहां आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-rahul-gandhi-said-if-bjp-returns-to-power-it-will-throw-away-the-constitution/">मध्य

प्रदेश : राहुल गांधी ने कहा, अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान को फेंक देगी  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही