Search

 
 
 

लातेहार : ट्यूलिप हॉस्पिटल का मिलन समारोह, बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा

 
Latehar :  ट्यूलिप हॉस्पिटल ने रांची-मेदिनीनगर पथ में संस्कार मंडप के यम्मी रेस्टोरेंट में सीएमई सह मिलन समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में जिले के 25 से अधिक प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भाग लिया. ट्यूलिप के डायरेक्टर डॉ जितेंद्र सिन्हा और अन्य प्रतिनिधियों ने अतिथियों को बुके भेंटकर स्वागत किया गया. मौके पर लातेहार के सेवानिवृत सिविल सर्जन व तपा लाइफ लाइन के डायरेक्टर डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुलभ तरीके से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि लातेहार  एक पिछड़ा और सीमित संसाधन वाला क्षेत्र है. यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करना आवश्यक है. सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ एसपी शर्मा ने टयूलिप हॉस्पिटल के इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने से संवादों का आदान-प्रदान होता है. कहा कि यह बहुत आवश्यक है. बैठक में ट्यूलिप हॉस्पिटल के सभी सुविधाओं की जानकारी दी गयी और मध्यम वर्गीय परिवार को किस प्रकार बेहतर सुविधाएं मिले, इस पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में सदर अस्पताल से डॉ सुदामा और डॉ पंकज के अलावा निजी अस्पताल के डॉ जुबेर आलम और डॉ मो. हादी सहित अन्य शामिल हुए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही