Search

 
 
 

लातेहार: राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल जारी, प्रोन्नति की मांग

 
Latehar: जिले के राजस्व उप निरीक्षकों का 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ रांची के आह्वान पर वे कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला महामंत्री सुरेश राम ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं धरना जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि राजस्व उप निरीक्षकों का ग्रेड पे 2400 रुपए व तीन वर्ष के बाद 2800 रुपये करने और अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली में रोक लगाकर 50 प्रतिशत वरीय राजस्व उप निरीक्षकों व 50 प्रतिशत सीमित परीक्षा के आधार पर प्रोन्नति देने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
सुरेश राम ने बताया कि पिछले पांच वर्ष से न तो प्रोन्नति हुई है और ना ही सीमित परीक्षा आयोजित की गयी है. कहा कि इसके अलावा राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, लैपटॉप व इंटरनेट सेवा प्रदान करने, दोपहिया व ईंधन खर्च देने, हल्का इकाई का पुनर्गठन करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. मौके पर जिला अध्यक्ष अलीमद्दीन अंसारी ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों से एकजुट रहने की अपील की.
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही