Search

लातेहार: वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई 90 हजार रुपए के राजस्व की वसूली

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में डीसी भोर सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला परिवहन विभाग द्वारा 90 हजार रुपए के राजस्व की वसूली की गई. परिवहन विभाग के अबुल कैश ने बताया कि डीसी के निर्देश पर सड़क दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से थाना गेट के सामने अभियान चलाया गया. इस दौरान मुख्य सड़क से गुजरने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों का चालान काटा गया. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी. मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर कुबेर साव व संजय चौधरी समेत पुलिस के कई जवान मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/vehicle-checking-campaign-started-in-latehar-on-the-instructions-of-dc/">लातेहार

में DC के निर्देश पर चला वाहन चेकिंग अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp