Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : राजद ने मनाया संपूर्ण क्रांति दिवस समेत 2 खबरें

Balumath: राजद मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव के आवासीय परिसर में राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया. मौके पर अध्यक्ष यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार का 9 साल तो पूरा हो गया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ. मोदी सरकार ना तो बेरोजगारों को रोजगार दे पाई और ना ही महंगाई को कम कर पायी. ना ही किसानों की आय दुगनी हुई और ना ही शिक्षा व्यवस्था सुधरी. उन्होने कहा कि इसके विरोध में पांच जून को पूरे झारखंड प्रदेश में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया जा रहा है. आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारी शिकस्त देगी. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-principal-district-judge-did-3-news-including-tree-plantation/">लातेहार

: प्रधान जिला जज ने किया पौधारोपण समेत 3 खबरें

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तुलसी राम, मनोज यादव, श्याम सुंदर यादव, राजेंद्र मुंडा, श्याम बिहारी यादव, बबलू यादव, हरिलाल गंझू , निर्मल यादव, पिंटू अंसारी, जलंधर गंझू, ईश्वर महतो, राजेंद्र कुशवाहा, रामदेव महतो, अर्जुन उरांव, चिरंजीवी कुमार यादव, राजेश यादव व विक्रम कुमार समेंत राजद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी खबर

कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pppp-8.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Balumath:  विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र बालूमाथ में पर्यावरण के लिए जीवन शैली विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एसपी कुमार, ब्रह्मदेव यादव तथा महेश चंद लाइने किसानों को पर्यावरण के महत्व के अवगत कराया. डॉ कुमार ने बताया कि जीवन में पेड़ पौधों का काफी महत्व है. पेड़-पौधों से हमें शुद्ध हवा प्राप्त होती है. मौसम में हो रहे परिवर्तन को पेड़ लगाने से रोका जा सकता है. वैज्ञानिक ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि पर्यावरण परिवर्तन का कारण जंगल की कटाई है. अनवरत कटाई के कारण आज पानी की कमी चारों तरफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि हमें शपथ लेना चाहिए कि प्रत्येक आदमी को अपने घर पर एक पेड़ अवश्य लगाये. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये 70 किसानों के बीच अमरूद का पौधा उपहार स्वरूप दिया गया. मौके पर किसान कपिल उरांव, राजेंद्र उरांव, विजेंद्र ,महावीर, मुकेश यादव रीता देवी व सोनी कुमारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-mla-met-relatives-on-the-information-of-missing-two-brothers-and-one-injured-after-odisha-train-accident/">साहिबगंज

: ओडिशा रेल हादसा के बाद से लापता दो भाई व एक घायल की सूचना पर परिजनों से मिले विधायक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही