Search

 
 
 

लातेहार :  राजद नेता ने राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से की मुलाकात

 
Latehar : राजद नेता सह झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी ने राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान माले के विधायक विनोद सिंह भी मौजूद रहे. अली हसन अंसारी ने भट्टाचार्य और विनोद सिंह को बुके देकर स्वागत किया. राजद नेता ने भट्टाचार्य से देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट हो कर चुनाव लड़ने की बात कही. साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने को कहा. मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बिरजू राम, प्रखंड सचिव कमलेश सिंह, व नंदकिशोर राय समेत कई लोग उपस्थित रहे.बता दें कि वे बेतला में आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय बैठक में भाग लेने आये थे. इसे भी पढ़ें : विवाहिता">https://lagatar.in/married-woman-accused-of-raping-and-making-obscene-videos/">विवाहिता

का आरोप- दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब पूरे परिवार को दे रहा धमकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही