Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : चंदवा की डेढ़ टंगवा घाटी में सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग की डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर तीखे ढलान में अनियंत्रित हो गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग की डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर तीखे ढलान में अनियंत्रित हो गया.

 

कंटेनर ने पहले चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही बाइक को अपनी चपेट में लिया. हादसे में बाइक सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

इसके बाद अनियंत्रित कंटेनर ने एक ऑटो को भी जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये. ऑटो सवार लोगों में से चार लोगों की मौत होने की सूचना है. इस भीषण हादसे में अब तक कुल 7 लोगों की मौत की सूचना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 
   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही