Search

 
 
 

लातेहार: उदयपूरा घाटी के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार 2 युवक घायल

रांची-मेदिनीनगर राष्ट्री य राजमार्ग पर मंगलवारीय हाट से घर लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है. घटना मंगलवार शाम की है.
 

Latehar: रांची-मेदिनीनगर राष्ट्री य राजमार्ग पर मंगलवारीय हाट से घर लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है. घटना मंगलवार शाम की है. 

 

जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर दो युवक हिमांशु कुमार और रविराज उरांव लातेहार स्थित मंगलवारीय हाट से लौट रहे थे. इसी बीच एनएच-39 पर उदयपूरा घाटी के पास उनकी बाइक (जेएच 03एजे-7479) अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गई. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

इसी दौरान वहां से गुजर रहे झामुमो जिला प्रवक्ताो सुशील कुमार यादव ने घायलों को सड़क पर देखा तो बिना समय गंवाए एंबुलेंस और लातेहार पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सुशील यादव ने स्वियं अन्यन लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पलताल पहुंचाया और इलाज के लिए भर्ती कराया. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी और दोनो शराब के नशे में थे. हिमांशु लोहरदगा का रहने वाला है. जबकि रविराज उरांव आन भरीला का रहने वाला है.

 

 https://lagatar.in/public-holiday-in-jharkhand-on-february-4th-for-shab-e-barat

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही