Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आरपीएफ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Latehar: गत 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय रक्तदान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. रक्तदान पखवाड़ा के तहत बुधवार को चंदवा में आरपीएफ ने रेलवे थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. कोई भी स्वस्थ मनुष्य हर तीन महीने के अंतराल के बाद रक्तदान कर सकता है. रक्तदान करने से कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है. उन्होंने आरपीएफ जवानों को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें :शेयर">https://lagatar.in/stock-market-sensex-fell-by-800-points-nifty-slipped-from-19950-investors-lost-rs-3-lakh-crores/">शेयर

बाजार : सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 19950 से फिसला, निवेशकों के तीन लाख करोड़ डूबे

छह यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान शिविर में कुल छह यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वालों में दीपक कुमार, देशराज सिंह सिंघल, सुनील कुमार, शसेंन्द्र कुमार, सोहित शर्मा व भीम सिंह यादव का नाम शामिल है. लातेहार ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह, शोएब अख्तर, जुनैद अली व सुरेंद्र बड़ाईक ने रक्त संग्रह किया. मौके पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के निरीक्षक आरयूबी सिंह, अवर निरीक्षक मणिकांत कुमार समेंत अन्य अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. रक्तदान करने वालों को ब्लड बैंक, लातेहार की ओर से उपहार भेंट किये गये. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-zip-member-santoshi-shekhar-26-will-protest-against-corruption/">लातेहार

: भ्रष्टाचार के खिलाफ जिप सदस्य संतोषी शेखर 26 को देंगी धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही