Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कार से 21 लाख 95 हजार रूपये बरामद

kamrul arfi Balumath, Latehar: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस की सक्रियता से बढ़ गयी है. लोकसभा चुनाव में धनबल के प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. शुक्रवार को चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में अंतर जिला सीमा क्षेत्र के बरियातू थाना गेट के समीप थाना प्रभारी राजा दिलावर के द्वारा चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. वाहन चेकिंग के दौरान एक कार (जेएच 02बीएम 3719) से पुलिस ने 21 लाख 95 हजार रुपये नगद बरामद किया. एसडीपीओ सत्यम ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उक्त चेकपोस्ट पर बीते 22 मार्च से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को सुबह चतरा से बालूमाथ की ओर जा रही एक काली रंग की एक कार तलाशी ली गई. तलाशी में काले रंग की बैग से नगद 21 लाख 95 हजार रुपये कैश बरामद किये गये. राशि को जब्त कर इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुवीक्षण कमिटी व आयकर विभाग को दी गई है. मौके पर निर्वाचक निबंध पदाधिकारी नंद कुमार राम मौजूद थे. जबकि चेकिंग अभियान में थाना के सहायक अवर निरीक्षक द्वारिका नाथ पांडेय थाना के सशस्त्र बल के कईं जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-तुष्टिकरण">https://lagatar.in/abandoning-policy-appeasement-state-government-should-give-death-sentence-heinous-criminals-aarti-kujur/">तुष्टिकरण

की नीति छोड़ दुर्दांत अपराधियों को फांसी की सजा दिलाये राज्य सरकार- आरती कुजूर

अब तक 4 करोड़ से अधिक मूल्य के सामान बरामद

बता दें कि लातेहार पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक कुल करीब 26 लाख 11 हजार रुपये नकद जब्त किया जा चुका है. जबकि इस दौरान पुलिस ने तकरीबन 3 करोड़ 60 लाख रुपये मुल्य के अफीम, डोडा, नार्कोटिक ड्रग्स, गांजा इत्यादि भी जब्त किया है. लातेहार पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत कुल पांच हथियार एवं 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. अब तक लातेहार पुलिस के द्वारा करीब 4 करोड़ से अधिक मूल्य के वस्तुओं की बरामद किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-16-year-old-kamya-will-conquer-mount-everest/">जमशेदपुर

: माउंट एवरेस्ट फतह करेगी 16 साल की काम्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही