Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आरएसएस के स्वयंसेवक व एसवीएम के पूर्व अध्यक्ष का निधन, शोक

Latehar: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरीय स्वयंसेवक अमलेश्वर दयाल पांडेय (बाजकुम, लातेहार) का देहांत 18 मार्च के अपराह्न दो बजे हो गया. वे 95 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार 19 मार्च को उनके पैतृक गांव में किया गया. दिवगंत अमलेश्वर दयाल पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के अध्यक्ष और सचिव पद का भी निर्वहन किया था. उन्होने सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे स्टेशन के लिए अपनी 50 डिसमिल जमीन दान में दी थी. स्व पांडेय आजीवन आरएसएस के जुड़े रहे. उन्हें क्षेत्र में एक बड़ा हिंदुवादी चेहरा के रूप में जाना जाता था. हर सामाजिक कार्यों मे वे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे. उनके निधन पर सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इसे भी पढ़ें-फर्जी">https://lagatar.in/hearing-on-the-case-of-teachers-appointed-on-fake-degrees-completed-patna-high-court-reserved-the-decision/">फर्जी

डिग्री पर नियुक्त शिक्षकों के मामले पर सुनवाई पूरी, पटना हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

क्षेत्र में एक बड़ा हिंदूवादी चेहरा थे अमलेश्वर दयाल पांडेय

प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी ने कहा कि अमलेश्वर दयाल पांडेय के निधन पर पूरा विद्यालय परिवार आहत है. उनके निधन से विद्यालय परिवार ने अपना एक अभिभावक खो दिया है. उनकी कमी सदा विद्यालय परिवार को महसूस होगी. मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद थे. अमलेश्वर दयाल पांडेय के निधन पर विनोद कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्ता, शशिभूषण पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, वंशी यादव, ध्रुव पांडेय, मुकेश पांडेय, रामदेव सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, छोटू राजा, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार आदि ने शोक प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-commissioner-inspected-polling-stations/">लातेहार

: आयुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही