Search

 
 
 

लातेहार : शहर में रन फॉर सेफ्टी का आयोजन

 
Latehar : जिला परिवहन कार्यालय ने शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत रन फॉर सेफ्टी का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ. इसके बाद थाना चौक होते हुए जिला खेल स्टेडियम में समाप्त हुआ. दौड़ में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता उदय कुमार, थाना प्रभारी लातेहार आशुतोष कुमार, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, परिवहन कार्यालय के कर्मी, पुलिस के जवान व विद्यालयों के छात्र व छात्राएं शामिल थे. रन फॉर सेफ्टी के माध्यम से लोगों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. जिला खेल स्टेडियम में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार ने कहा कि सावधानी पूर्वक यातायात नियमों का अनुपालन करते हुये वाहन चलाएं. जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा अपनी सुरक्षा के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-tried-to-commit-suicide-outside-cm-residence-crpf-personnel-deployed-in-large-numbers/">रांची

: CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही