Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सदर थानेदार ने दिया योगदान, बोले- अपराध-उग्रवाद पर लगाम लगाना प्राथमिकता

Latehar : सदर के नये थाना प्रभारी के रूप में पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार ने शुक्रवार को यहां योगदान दिया है. उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी से अपना पदभार ग्रहण किया. इससे पहले श्री चौधरी ने बुके भेंट कर नये थाना प्रभारी का स्वागत किया. श्री कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अवैध उत्खनन किसी भी सूरत में बरदास्त नहीं की जायेगी. क्षेत्रवासी किसी भी समस्या के लिए उनसे मिल सकते हैं. समस्याओं के निष्पादन का हर संभव प्रयास किया जायेगा. बता दें कि गत दिनों एसपी अंजनी अंजन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पांच पुलिस निरीक्षक व दो पुलिस अवर निरीक्षक का तबादला किया था. इससे पहले आशुतोष कुमार पुलिस केंद्र, लातेहार में तैनात थे. जबकि निवर्तमान थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी को अंचल पुलिस निरीक्षक, लातेहार के रूप में पदस्थापित किया गया है. इसे भी पढ़ेंजानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही