Latehar News : जिले के चंदवा अंचल में कार्यरत चौकीदारों व अन्य कर्मियों ने अंचल अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने बताया कि उन्हें चार माह (जून से सितंबर तक) का वेतन नहीं मिला है. इस कारण वे आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं.
कर्मियों ने ज्ञापन में कहा कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है. वहीं, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. आर्थिक संकट के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है.
कर्मियों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं. इसके बावजूद चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.
चौकीदारों और अन्य कर्मियों ने अंचल अधिकारी से जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें