Search

 
 
 

लातेहार : समृद्ध झारखंड फॉउंडेशन ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

 
Latehar : शहर के पहाड़पुरी स्थित हरिजन कॉलोनी में समृद्ध झारखंड फॉउंडेशन ने स्वस्छता जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही फाउंडेंशन के सचिव मनोज कुमार ने ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. (पढ़ें, शुरू">https://lagatar.in/mothers-worship-started-see-how-is-the-preparation-across-the-state/">शुरू

हुई मां की वंदना, देखें राज्यभर में कैसी है तैयारी)

जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है स्वच्छता

उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है. स्वच्छ रहने से तन और मन भी स्वस्थ रहता है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वो अपने बच्चों को भी साफ-सुथरा रखें. ताकि कई तरह की बीमारियों से बच्चों का बचाया जा सके. मनोज कुमार ने स्वच्छ रहने के साथ-साथ अपने घर एवं आसपास के खाली स्थानों में पौधे लगाने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण संतुलित होगा. फाउंडेशन के सचिव ने शराब एवं अन्य नशपान से दूर रहने और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की.

कॉलोनी के पास निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था कराने का किया वादा

सचिव मनोज कुमार ने बताया कि हरिजन कॉलोनी में कुल 45 बच्चे हैं. इनमें से अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं. मनोज कुमार ने कॉलोनी के पास बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था कराने की बात कही. मौके पर चंदन कुमार पांडेय, अरविंद कुमार रजक और पिंटू भुईंया समेंत कई लोग उपिस्थत रहे. इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-boat-going-to-bodeshwari-temple-capsizes-24-pilgrims-killed-more-than-12-people-missing/">बांग्लादेश

: बोदेश्वरी मंदिर जा रही नाव पलटी, 24 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा लोग लापता
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही