Search

 
 
 

लातेहार: समसुल कमर खान बने जीपी

 
Latehar: लातेहार के वरिष्ठ अधिवक्ता समसुल कमर खान झारखंड सरकार के द्वारा लातेहार व्यवहार न्यायालय में गवर्नमेंट प्लीडर (जीपी ) के रूप में नियुक्त किए गए हैं. समसुल खान सिविल वादों के प्रख्यात अधिवक्ताओं में एक हैं. उनके सहयोग के लिए दो एजीपी अरविंद प्रसाद गुप्ता व स्वप्निल सिंह को नियुक्त किया गया है. जिसके बाद स्थानीय अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है. अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा है कि समसुल खान के नेतृत्व में सरकार का पक्ष दीवानी अदालतों में जोरदार ढंग से रखा जाएगा. साथ ही यहां की जनता को न्याय मिलेगा. बधाई देने वालों मे प्रमोद कुमार पांडेय, नवीन कुमार गुप्ता, बदरू दोजा, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार गुप्ता समेत कई अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cbis-raid-on-the-former-director-and-chief-scientist-of-sinfer/">धनबाद

: सिंफर के पूर्व निदेशक और मुख्य वैज्ञानिक के यहां सीबीआई की दबिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही