Search

 
 
 

लातेहार : संकल्प सभा में लोगों ने कहा- जान दे देंगे पर फायरिंग रेंज के लिए जमीन नहीं देंगे

 

दो दिवसीय नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज रद्द करने पर आयोजित संकल्प सभा संपन्न

Mahuadand (Latehar) : केंद्रीय जनसंघर्ष समिति लातेहार व गुमला द्वारा टूटूवापानी में दो दिवसीय नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज रद्द करने पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इसका समापन 23 मार्च को हुआ. संकल्प सभा का संचालन सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर व अनिल मनोहर ने किया. कार्यक्रम में जान देंगे, जमीन नहीं, जल जंगल जमीन हमारा है...जैसे नारे लगाये गये. मौके पर आदिवासी एकता पर चर्चा की गयी. जेरोम जेराल्ड ने बताया कि 23 मार्च 1994 की तोपाभ्यास के लिए आई सेना की गाड़ियों के सामने हमारे समाज के लोग उठ खड़े हुए थे. जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्तित्व की रक्षा करने का संकल्प लिया. उनके अदम्य साहस के सामने सेना को फायरिंग अभ्यास के बिना वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा था. उसी अहिंसात्मक सत्याग्रह आंदोलन की स्मृति में कार्यक्रम मनाया जाता है. कार्यक्रम में सिस्टर फिलो ने नेतरहाट आंदोलन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. कोरेनियुल ने नेतरहाट आंदोलन में युवाओं के योगदान के साथ ग्राम सभा के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. जेरोम जेराल्ड ने स्वागत भाषण एवं वार्षिक रिपोर्ट उपस्थित जनसमूह को पढ़कर सुनाया. कार्यक्रम को सिस्टर ईमिलिया व जॉज मोनोपोली, फादर धोती ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था संसाधरण के लिए गुमला जिले के सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद दास व गुदरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/rjds-holi-meeting-in-chatra-became-a-battlefield-mob-pelted-stones-at-police-many-soldiers-injured/">चतरा

में राजद का होली मिलन समारोह बना रणक्षेत्र, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही