Search

 
 
 

लातेहार : शनिवार से संकट मोचन भवानी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

 
Latehar:  शहर के जुबली चौक में अविस्थत श्री संकट मोचन भवान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 13 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. इस आशय की जानकारी मंदिर समिति के निर्मल कुमार महलका ने दी. उन्होंने बताया कि प्रात: छह बजे से कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए चाणक्य नगरी के औरंगा नदी छठ घाट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी. वेदी पूजन व जलाधिवास कार्यक्रम होगा. 14 अप्रैल को वेदी पूजन और मूर्ति संस्कार किया जाएगा. संध्या चार बजे से प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. जबकि 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन और नौ कन्या पूजन कर भंडारा का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में जितेंद्र पाठक, सुनील शौंडिक, विजय प्रसाद, गुड्डू कुमार, प्रदीप प्रसाद, निर्दोष कुमार, राजू कुमार, राकेश कुमार, आंनद कुमार, दिलीप प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान है. श्री महलका ने कलश यात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील लोगों से की है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-notice-to-deposit-licensed-gun-in-a-week/">हजारीबाग

: एक सप्ताह में लाइसेंसी बंदूक को जमा करने का नोटिस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही