Search

 
 
 

लातेहार : 11 अप्रैल को सरहुल पर्व, सरना समिति ने शुरू की तैयारी

 
Latehar: आदिवासी बासाओड़ा में जिला सरना समिति की बैठक अध्यक्ष के हरदयाल भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन सचिव बिरसा मुंडा ने किया. बैठक में आगामी 11 अप्रैल को सरहुल पर्व मनाने पर विचार विर्मश किया गया. पूर्वाह्न में पूजा अर्चना के बाद अपराह्न दो बजे से मंचीय कार्यक्रम होगा और तीन बजे से नगर में शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसके लिए विभिन्न अखाड़ों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. आयोजन की सफलता के लिए गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार व जनसंपर्क किया जायेगा. बैठक में प्रो तुलेश्वर उरांव, जिप सदस्य विनोद उरांव, ग्राम प्रधान सुकु उरांव, सेलेस्टीन कुजुर, लाल मोहन सिंह, सर्वजीत उरांव, बालदेव उरांव, रंथु उरांव, सुदेश्वर उरांव,करमलाल उरांव, मोती उरांव,आयरन उरांव, रामलाल उरांव व पहलु उरांव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-दमखम">https://lagatar.in/bharatiya-jantantra-morcha-will-contest-elections-with-strength-pn-singh/">दमखम

के साथ चुनाव लड़ेगा भारतीय जनतंत्र मोर्चा : पीएन सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही