Search

लातेहार : सर्व सनातन समाज ने रैली निकाली, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सर्व सनातन समाज ने निकाली रैली, DC को ज्ञापन सौंपा

Latehar :  बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में हिंदू संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. लातेहार में हिंदू संगठन भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरे आये हैं. यहां बुधवार को सर्व सनातन समाज के तत्‍वावधान में रैली निकाली गयी. रैली शहर के बाजारटांड़ से प्रारंभ हुई और मुख्‍य पथ होते हुए समाहरणालय पहुंची. यहां महामहिम राष्‍ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन लातेहार डीसी को सौंपा गया. ज्ञापन में अल्‍पसंख्‍यक हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय व्‍यवहार और अत्‍याचार को तत्‍काल बंद कराने और इस्‍कॉन के सन्‍यासी चिन्‍मय कृष्‍ण दास को अन्‍यायपूर्ण करावास से मुक्‍त कराने की मांग की गयी है. समाहरणालय परिसर में लोगों ने बांग्‍लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-18-2.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-984400" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-18-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बांग्‍लादेश में हिंदुओं व अन्‍य अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे हमले को रोकने की मांग की

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान की बांग्‍लदेश सरकार व अन्‍य एजेंसियां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है. शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में हिंदुओं का नेतृत्‍व कर रहे इस्‍कॉन के सन्‍यासी चिन्‍मय कृष्‍ण दास को बांग्‍लादेश सरकार द्वारा कारावास में भेजना अन्‍यायपूर्ण है. ज्ञापन में भारत सरकार से हिंदू और अन्‍य अल्‍पसंख्‍यक समाज पर हो रहे अत्‍याचारों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया गया. ज्ञापन सौंपन वालों मे संजय तिवारी, रमेश प्रसाद, अनिल कुमार ठाकुर, राजीव रंजन पांडेय, दिनेश प्रसाद के अलावा कई लोगों के नाम शामिल हैं.

रैली में ये लोग रहे मौजूद

रैली में जिला संघ चालक राजमणी प्रसाद, एसवीएम के प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी, राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह, महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, गोविंद प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, मुकेश कुमार पांडेय,  विवेक चंद्रवंशी, आनंद सिंह के अलावा राजू रंजन सिंह, दीपक विश्‍वकर्मा, जीतेंद्र प्रसाद, राजन प्रसाद, रंजीत कुमार, गौतम प्रसाद, आलोक वर्मा, कंचन कुमार, सौम्‍या कुमारी, रानी कुमारी, शीला देवी, विनित कुमार, दिलीप प्रसाद, मंजू देवी, निर्मल महलका, सुधीर कुमार, विनोद अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, राजदेव प्रसाद, विष्‍णुदेव प्रसाद, अमर विश्‍वकर्मा, गणेश प्रसाद, लखन मेहता, विवेक कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

तख्ता पलट के बाद अल्पसंख्यकों हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा

गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार की बेदखली के बाद अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है. इतना ही नहीं वहां मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है. हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वहां मौजूद हिंदू संगठन लगातार आवाज उठा रहे हैं. सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ने भी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर 25 अक्टूबर को चटगांव के लालदिघी मैदान में एक विशाल रैली की. जिसके बाद राजद्रोह के आरोप में उनको गिरफ्तार कर लिया गया.  बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर हिंदू समुदाय में खासी नाराजगी और आक्रोश है. सैकड़ों की संख्या में लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कत्लेआम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp