Search

 
 
 

लातेहार: डीसी की अध्यक्षता में हुई एससीए की बैठक

 
Latehar : डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) की बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने एससीए के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. साथ ही पीसीसी पथ, पुल-पुलिया, विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में एससीए मद से महुआडांड़ में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम, आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर, शूटिंग ट्रेनिंग सेंटर, आईआईटी जी एवं नीट परीक्षा हेतु कोचिंग, झारखण्ड आवासीय बालिका विद्यालय महुआडांड़ हेतु अतिरिक्त कमरे, तिसिया में विद्यालय भवन, तिसिया में सामुदायिक भवन, विभिन्न स्थानों में कियोस्क, एमटीसी सेंटर, नेतरहाट में होम स्टे की सुविधा विकसित करने हेतु कैपेसिटी बिल्डिंग, एमटीसी सेंटर के निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन, महुआडांड़ में कम्युनिटी लाइब्रेरी के निर्माण, उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने समेत कौशल विकास के तहत सोलर पैनल व उपकरण की रिपेयरिंग, बांस के उत्पाद तैयार करने हेतु प्रशिक्षण देने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया. बैठक में एसपी अंजनी अंजन, डीएफओ रोशन कुमार, एसी आलोक शिकारी कच्छप, सीएस डॉ. दिनेश कुमार, नोडल पदाधिकारी एससीए श्रेयांश समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें: चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-elephants-tusk-is-proving-that-the-high-mast-light-installed-at-indira-gandhi-chowk/">चंदवा

: हाथी का दांत साबित हो रहा है इंद‍िरा गांधी चौक पर लगा हाई मास्ट लाइट 
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही