Search

 
 
 

लातेहार : तालाब में डूबे शख्स की तलाश जारी

 
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के कदलेटी तालाब में धर्मनाथ सिंह (45) नाम का शख्स डूब गया. घटना एक जनवरी की तकरीबन ढाई बजे की है. मंगलवार की सुबह से ही उसकी तलाश तालाब में की जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो व थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी ली. सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम से बात की गई है. पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने बताया कि एक जनवरी को पति-पत्नी तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान फिसलने से पति तालाब में डूब गया. इसके बाद पत्नी ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी. सूचना के बाद से ही तालाब में उसकी तलाश की जा रही है. लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें -कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-will-be-the-leader-of-the-legislative-party-preparing-to-give-letter-to-the-governor-nishikant/">कल्पना

होंगी विधायक दल की नेता, राज्यपाल को पत्र देने की तैयारी- निशिकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही