Search

 
 
 

लातेहार : ग्रामीण ऊर्जा साथी के चयन के लिए पंचायतवार तिथि निर्धारित

 
Latehar : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लातेहार के द्वारा पंचायतवार ग्रामीण ऊर्जा साथी का चयन किया जाना है. इसे ले कर पूर्व में सूचना प्रकाशित की गयी थी. इस आशय की जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यपालक विद्युत अभियंता के निर्देश पर आगामी 8 सितंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से मनिका एवं अपराह्न दो बजे से लातेहार, 9 सितंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से चंदवा व अपराह्न 2 बजे से हेरहंज, 10 सितंबर को पूर्वाह्न 10:30 से बालूमाथ व अपराह्न दो बजे से बारियातू, 12 सितंबर को पूर्वाह्न 10:30 से बरवाडीह एवं महुआडांड़ तथा अपराह्न दो बजे से गारू व सरयु प्रखंड के पंचायतों के अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. पंचायत में एक से अधिक अभ्यर्थी रहने पर लॉटरी के माध्यम से उर्जा साथी का चयन किया जायेगा. उन्होंने चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मैट्रिक, जाति, आवासीय एवं अतिरिक्त अन्य योग्यताओं का मूल प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि को विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में उपस्थित होना होगा. इसे भी पढ़ें–पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-truck-crushed-grandfather-and-grandson-both-died-on-the-spot/">पाकुड़

: ट्रक ने दादा-पोते को कूचला, घटनास्थल पर ही दोनों की मौत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही