Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन, 23 जनवरी से हजारीबाग में प्रतियोगिता

Latehar: हजारीबाग में आगामी 23 जनवरी से अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. लातेहार जिला की टीम भी प्रतियोगिता में भाग लेगी. शुक्रवार को जिला स्टेडियम में लातेहार टीम के खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी. इस आशय की जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने दी. उन्होने बताया कि दो सप्ताह तक अंडर-19 के खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया गया था. इस दौरान चार मैच खेले गये. इसमें प्रदर्शन के आधार पर पांच सदस्यीय कमेटी ने खिलाड़ियों का चयन कर नामों की घोषणा की. इसे भी पढ़ें: बागेश्वर">https://lagatar.in/bageshwar-dhams-pandit-shastri-in-headlines-said-talking-about-stopping-conversions-and-ghar-wapsi-thats-why-attackers-are-opposing/">बागेश्वर

धाम के पंडित शास्त्री सुर्खियों में, कहा, धर्मांतरण रोकने, घर वापसी की बात कर रहे, इसलिए विरोधी हो रहे हमलावर

इन खिलाड़ियों का चयन

चयनित खिलाड़ियों में प्रियांशु चौबे, समीर कुमार, आदर्श विशाल, विकास पांडेय, रौशन कुमार भगत (विकेटकीपर), धीरेंद्र सुरवार, गौरव पाल, रौनक दुबे, अमन कुमार, प्रशांत कुमार, विकास कुमार यादव, दीपक कुमार गुप्ता, शिवम कुमार सिंह, अजय कुमार साहु व आनंद कुमार सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा अतिरिक्त खिलाड़ियों में मिथिलेश कुमार और मो तौफीक को रखा गया है. चयन समिति में संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, संघ के कमेटी सदस्य नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार तथा कोच श्रवण कुमार महली शामिल थे. टीम रविवार को कोच श्रवण कुमार महली के नेतृत्व में हजारीबाग के लिए रवाना होगी. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-hemant-sarkar-is-not-worried-about-development-but-filling-his-coffers-babulal/">गिरिडीह

: हेमंत सरकार को विकास नहीं अपनी तिजोरी भरने की चिंता- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही