Latehar: खेलो झारखंड- 2023 के तहत आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेवधारा (मनिका) प्रतिभागियों ने बाजी मारी. अंडर-19 बालक वर्ग में मंटू बैठा एवं बालिका वर्ग में कलावती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि अंडर-17 में बालक वर्ग में जितेंद्र यादव एवं धर्मेंद्र बैठा तथा बालिका वर्ग में पुष्पा कुमारी, अंडर 14 में बालक वर्ग में विष्णु उराव तथा बालिका वर्ग में समित कुमारी एवं तारामुनी कुमारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. तीरंदाजी के टीम इवेंट में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेवधरा को ही प्राप्त हुआ. विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप पासवान एवं सहायक शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह, लॉरेंस भेंगरा, अनूप लाल, नीरज प्रसाद यादव, मनोज कुमार व राम गुप्ता कुंदन कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो एवं बीआरपी विकास प्रसाद व तीरंदाजी शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-terror-of-stray-dogs-increased-dozens-became-victims-in-a-month/">कोडरमा:
आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक,एक महीने में दर्जनों बने शिकार [wpse_comments_template]
आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक,एक महीने में दर्जनों बने शिकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment