Search

 
 
 

लातेहार : पुलिस पर जानलेवा हमला करने के सात आरोपी भेजे गये जेल

 
Latehar : बरवाडीह थाना क्षेत्र के लेदगाई ग्राम में गुरुवार को पुलिस टीम पर ग्रामीणों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया था. इसमें थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में बरवाडीह थाना में मामला दर्ज कर घटना में शामिल सात आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है. इनमें तुलसी यादव, सतीश यादव, मनीष यादव, मुकेश यादव, नीतीश यादव, कमल यादव व मधु देवी का नाम शामिल है. पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है. बता दें कि गुरुवार को अंचलाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह एवं पुलिस बल लेदगाई ग्राम में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर एक बनाये जा रहे एक निजी स्कूल निर्माण कार्य को रूकवाने गये थे. यहां पर निर्माण करा रहे लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया था. इसे भी पढ़ें : टाइटन">https://lagatar.in/there-was-a-devastating-explosion-in-the-titan-submarine-the-expert-pointed-to-the-reasons/">टाइटन

पनडुब्बी में हुआ था विनाशकारी विस्फोट, विशेषज्ञ ने कारणों की ओर इशारा किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही