Search

 
 
 

लातेहार: बीएस कॉलेज में सात दिवसीय वन महोत्सव का समापन

 
Latehar: लातेहार जिला के बानपुर इलाके में स्थित बनवारी साहु महाविद्यालय में एक सप्ताह से चल रहे वन महोत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया. इस सात दिवसीय कार्यक्रम में पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाये गये. औषधीय व नव ग्रह वाटिका की साफ सफाई के अलावा नये औषधीय पौधे लगाये गये. इसके अलावा महाविद्यालय के पोषक क्षेत्रों में पर्यावरण रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेवारी है. हमें पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए.  

पर्यावरण की रक्षा के लिए दिलाई शपथ

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने इस मौके पर पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ दिलायी. उन्होंने इस अभियान को जारी रखने की बात कही. वन महोत्सव में एनएसएस की स्वयंसेवक अनु कुमारी, अंकिता कुमारी, मनीषा कुमारी, सोनम कुमारी व कविता कुमारी ने सराहनीय योगदान दिया.   इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-people-of-jharia-suffering-from-pollution-sent-a-tragic-message-to-the-chief-minister/">धनबाद:

प्रदूषण से त्रस्त झरिया के लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही