Search

 
 
 

लातेहार : डीएमएफटी की बैठक में लिए गये कई निर्णय

 
Latehar : समाहरणालय सभागार में डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की प्रबंधन समिति की बैठक की गयी. बैठक में कुल 779 योजनाओं का अनुमोदन किया गया. नोडल पदाधिकारी बंधन लांग ने बैठक में बताया कि वित्तीय वर्ष 2023–2024 में 24,22,20,070.00 की प्राक्कलन राशि से कुल 62 योजनाएं ली गई है. इसमें 12 नया आंगनबाड़ी केंद्र व 25 स्कूल बाउंड्री निर्माणाधीन है. जबकि एक गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल, एक गर्ल्स हॉस्टल व दो बॉयज हॉस्टल टेंडर की प्रक्रिया में है. इसके अलावा डिजिटल लाइब्रेरी, चिल्ड्रन पार्क, बहुउद्देशीय भवन का जीर्णोद्धार, पार्किंग स्थल, तकनीकी ट्रेनिंग एवं रेजिडेंशियल भवन, लातेहार के बाजारटांड़ में बाजार शेड, झरिया डैम का जीर्णोद्धार एवं मॉर्निंग वॉकर पथ का निर्माण, किनामांड़ में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर की चहारदीवारी एवं मॉर्निंग वॉकर पथ का निर्माण, लातेहार शहरी क्षेत्र में बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड का नव निर्माण, महुआडांड़ एवं लातेहार में खेल मैदान में फेंसिंग घेराबंदी योजनाएं शामिल है. डीसी ने कहा कि डीएमएफटी की राशि का खर्च खनन से प्रभावित पंचायत क्षेत्रों में किया जाना है. इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाता है. बैठक में एसपी अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर ब्रजेश कांत जेना, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, एससीए के नोडल पदाधिकारी सुजीत सिंह, डीएमएफटी लीड विभु महापात्रा समेत कई सदस्य उपस्थित थे. इसके अलावा डीसी ने सड़क सुरक्षा की बैठक की भी समीक्षा की. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-three-criminals-arrested-for-looting-with-fake-pistol/">चतरा

: नकली पिस्टल के साथ लूटपाट कर रहे तीन अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही