Search

 
 
 

लातेहार : शबरी जयंती सह भुइयां मिलन समारोह का आयोजन

 
Latehar: अखिल भारतीय भुइंया समाज कल्याण समिति ने शनिवार को किनामाड़ गांव मे माता शबरी जयंती सह भुइयां मिलन समारोह का आयोजन किया. बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने माता शबरी के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज भी भुइयां समाज विकास से कोसों दूर है. इसका मुख्य कारण अशिक्षा और नशापान है. भुइयां समाज के लोग सीधे साधे होते हैं. इस कारण इन लोगो को हर तबके के लोगो ने छलने का काम किया है. सरोज देवी ने कहा कि पूरे झारखंड मे भुइयां जाति की अधिक संख्या है. समाज के लिए विधानसभा मे सीट बढाई जाये. मौके पर केन्द्रीय सचिव हरेंद्र भुइयां, सचिव मोहन भुईयां, कोषाअध्यक्ष विमल भुईयां, प्रखण्ड सचिव फुनु भुईयां, दुर्गा भुईयां, जय मंगल भुईयां, दिनेश भुईयां, शिव कुमार, डब्लू भुईयां, संजू भुईयां, सुदेश्वर भुइयां समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-pm-modi-will-inaugurate-10-health-institutions-online/">हजारीबाग

: 10 स्वास्थ्य संस्थानों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही