Search

 
 
 

लातेहार : हाट परिसर में शेड जर्जर, दुकानदार परेशान

 
Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड में स्थानीय हाट परिसर में बनाये गये शेड जर्जर हो गये है. जिसकी वजह से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है. शेड के ऊपर बनाये गए एस्बेस्टस शीट कई जगहों से टूट गए है. जिसकी वजह से अब बारिश का पानी इससे टपकने लगा है. वहीं शेड में दुकान लगाने वाले दुकानदार इससे काफी परेशान हैं. अजय कुमार का कहना है कि शेड में दुकान लगाना खतरे से खाली नहीं है. शेड कभी भी ध्वस्त हो सकता है. चप्पल दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि बाजार शेड का जिर्णोद्धार जरूरी है. नहीं तो कभी भी हादसा हो सकता है.   इसे भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-abhishek-of-sonardih-succeeded-in-ca-exam/">धनबाद

: सोनारडीह का अभिषेक सीए की परीक्षा में हुआ सफल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही