Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन

Latehar: लातेहार शहर के सोन भवन में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालाय में शिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक बैद्यनाथ राम, सीमा राय व थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी मौजूद हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिवरात्रि बुराईयों को त्यागने का त्यौहार हैं.  उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालाय की सराहना की. उन्होंने संस्थान के मुख्यालय माउंट आबू की प्रशंसा की और कहा कि वह धरती का स्वर्ग है. थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालाय को आस्था का केंद्र बताया. केंद्र की संचालिका बीके अमृता ने शिवरात्रि के अध्यात्मिक रहस्यों को बताया. उन्होंने कहा कि शिव का अवतरण हो चुका है. हमें उनके बताये मार्गों पर चलना चाहिए. कार्यक्रम में बीके राजधनी प्रसाद यादव, नवीन कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार पांडेय, अनिल, विनोद, सुनीता व आलोका मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kakos-virat-restaurant-vandalized-incident-captured-in-cctv/">धनबाद:

काको के विराट रेस्टुरेंट में तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही