Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार :प्रशिक्षण से अनुपस्थित 12 पदाधिकारी-कर्मी को शोकॉज

जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिमा सिंह 12 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है Latehar : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में 12 पदाधिकारी और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है. उपायुक्त ने आसन्न लोकसभा निर्वाचन को लेकर गत 5 अप्रेल को गांधी इन्टर कॉलेज एवं बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में पीठासीन पदाधिकारी हेतु आयोजित प्रशिक्षण में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 12 कर्मी और पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा है. उन्होंने लिखा है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहना उनके कार्य के प्रति लापरवाही एवं कर्त्तव्यहीनता का द्योतक है. बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित पाया जाना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 एवं IPC की धारा-187 एवं 188 का उल्लंघन तथा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को परिलक्षित करता है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर अनुपस्थित कर्मी और पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है. स्पष्टीकरण समय पर अप्राप्त रहने एवं संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उक्त के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 एवं IPC की धारा-187 एवं 188 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/will-fulfill-promise-of-10-lakh-jobs-before-assembly-elections-in-bihar-nitish/">बिहार

में विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरी का वादा करेंगे पूरा- नीतीश

इन्हें शोकॉज किया गया है

रंजन दानिएल बारला, टीजीटी, स्तरोन्नत 2 उवि सरयू अरूण कुमार सिंह, सहायक शिक्षक राजकीय कृत मध्य वि., मारंगलोईया, बालूमाथ शिवनाथ मांझी, सहायक शिक्षक, राजकीय कृत मध्य वि., सेरेगाड़ा, बालूमाथ मासा सोरेन, प्रबंधक (खान), तेतरियाखाङ ओसीपी, बालूमाथ मेश नगेसिया, सहायक शिक्षक उ मध्य वि, कबरी, गारू दिवाकर मिश्रा, व्याख्याता, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट श्रवण कुमार सिंह यादव, सहायक शिक्षक, उउवि मोरवाई कला, बरवाडीह जोसेफ एक्का, प्रधानाध्यापक, खीस्त राजा हाई स्कूल, चन्दवा मंगरा आइंद, प्रारूपक, पथ प्रमण्डल, लातेहार प्रभाकर कुमार, वरीय लिपिक, पथ प्रमण्डल, लातेहार राजगीर सिंह, सहायक शिक्षक, राजकीय कृत मध्य विद्यालय सेरेगाड़ा, बालूमाथ सुमन कुमार साव, टीजीटी, अंग्रेजी, जवाहर नावोदय विद्यालय, लातेहार. इसे भी पढ़ें-देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही