Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार :अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों ने लगायी अंचल अधिकारी से गुहार

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में बारियातू प्रखंड के फुलसु गांव स्थित बाजारटांड के 40 से अधिक दुकानदारों को अतिक्रमण को लेकर नोटिस दिया गया है. नोटिस मिलने के बाद सभी दुकानदारों ने अंचलाधिकारी प्रतिमा कुमारी को आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि आवेदन में कहा गया है कि बीते सोमवार को अंचल कार्यालय से बाजारटांड स्थित भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. दुकानदारों को कहा गया कि अपनी भूमि की कागजात प्रस्तुत करें नहीं तो एक तरफा कार्रवाई की जाएगी. दुकानदारों का कहना है कि 70-75 सालों से लगातार उनके पुर्वजों के समय से वो यहां दुकान लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. अगर हम सभी को यहां से हटाया जायेगा तो करीब 50 घर के परिवार पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे.

45 दुकानदारों को दिया गया नोटिस - प्रतिमा कुमारी

अंचलाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 (बिहार एक्ट 15 के उप-धारा 2) के तहत फुलसु के 45 झोपड़पट्टी दुकानदारों को भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया है. कुछ लोगों के द्वारा बाजार की जमीन पर पक्का मकान बना लिया गया है. जिसके बाद उन्हें दोबारा नोटिस दिया गया है.

इन लोगों ने दिया आवेदन

आवेदन देने वालों में मो. बेलाल, विजय सिंह, तिलक मांझी, सुरेश साव, मो अय्युब, कैलाश राम, रबानी मियां, जयदीप सिंह, नवदीप सिंह, अमित सिंह, सुखदेव साव, बनवारी साव, अमर साव, सुनिल उरांव, मो. मोजिब, दशरथ ठाकुर व मो. मोईन आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/registry-stalled-in-jharkhand-including-ranchi-server-problem-may-happen-on-wednesday-also/">रांची

समेत झारखंड में ठप रही रजिस्ट्री, बुधवार को भी हो सकती है सर्वर की समस्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही