Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : खीराखाड़ गांव में पीने के पानी की किल्लत, गर्मी में झेलनी पड़ती है परेशानी

Latehar : जिले के मनिका प्रखंड के विशुनबांध पंचायत के खीराखाड़ गांव में पानी की काफी समस्या है. गर्मी शुरू होते ही लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. इस गांव में जनजाति समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है. गांव में करीब  55 से 60 घर है. सबों का मुख्य पेशा खेती है. झारखंड बने दो दशक से ज्यादा हो गया है. लेकिन आज तक इस गांव में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. आज भी लोग खेतों और पगडंडियों के सहारे गांव में पहुंचते हैं. इस गांव की प्रमुख समस्या पेयजल की है. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-to-deal-with-global-challenges-multilateral-development-banks-have-to-be-strengthened/">पीएम

मोदी ने कहा, वैश्विक चुनौतियों से निपटना है, तो बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करना होगा

एक चापाकल है जो खराब पड़ा है 

ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में मात्र एक चापाकल है. वह भी खराब हो गया है, लोग पास के नदी या ढोढ़ा से पानी ला कर अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करते है. गांव में एक पुराना कुआं भी है, लेकिन कुएं में पानी नहीं के बराबर है. गांव के बुधन परहिया ने बताया कि पिछले दिनों जब पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तो ग्रामीणों ने गांव में चापाकल एवं कुएं आदि का निर्माण कराने की मांग की थी. लेकिन अभी तक मांग पर कोई पहल नहीं किया जा सका. अब गर्मी आने वाला है ऐसे में नदी-ढोढ़ा में भी पानी नहीं मिलेगा, तब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. उन्होने बताया कि पहले परहिया टोला में एक सोलर जलमीनार लगाया गया था, लेकिन विगत कई महीने से वह भी खराब है. ऐसे में ग्रामीणों की परेशानियों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.

गांव में सिंचाई का साधन नहीं है 

गांव के ही लक्ष्मण सिंह ने कहा कि ग्रामीणों का मुख्य पेशा खेती करना है. लेकिन गांव में सिंचाई का साधन नहीं है. सरकार के द्वारा जो तालाब या डोभा बनाये गये हैं, उनमें पानी नहीं रहता है. पिछले साल भी बारिश नहीं होने के कारण खेती नहीं हो पायी थी. उन्होने गांव में पेयजल एवं सिंचाई की सुविधा बहाल कराने की मांग जिला प्रशासन से की है. इसे भी पढ़ें - फिल्म">https://lagatar.in/tamil-superstar-vishal-krishna-reddy-narrowly-escapes-as-truck-rams-into-film-set/">फिल्म

के सेट पर घुसा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचे तमिल सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही