Search

 
 
 

लातेहार : नाली निर्माण के लिए सड़कों पर गिराया छरी व बालू, दुर्घटना की आशंका

 
Latehar : नगर निकाय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड में बाघ टिंबर से पेट्रोल पंप की दिशा में नाली का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन नाली निर्माण की सामग्रियां सड़क पर गिरा दिये जाने से यहां दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. संवेदक के द्वारा सड़क पर ही बालू व छरी डंप कर दिया गया है. इससे वहां सड़क संकीर्ण हो गयी. वाहनों के गुजरने से बालू व छरी बेतरीब ढंग से बिखर गये हैं. इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. शनिवार को एक महिला सवार की स्कूटी बालू में फिसल गयी. हालांकि गति धीमी होने के कारण उन्हें अधिक चोटें नहीं आयी. स्थानीय लोगों ने सड़क से बालू व छरी हटवाने की मांग संबंधित विभागों से की है. इसे भी पढ़ें : MP:">https://lagatar.in/mp-26-girls-missing-from-shelter-home-running-without-permission/">MP:

बिना अनुमति चल रहे शेल्टर होम से 26 लड़कियां गायब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही