Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डांडिया में श्रेया एंड ग्रुप ने जीता प्रथम पुरस्कार

Latehar : शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र में आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में श्रेया एवं ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार जीता. जबकि पिहु एंड ग्रुप ने दूसरा तथा अन्नया व समूह ने तीसरा पुरस्कार जीता. इससे पहले मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार, राजू रंजन सिंह, रविंद्र प्रजापति व ओम प्रकाश प्रसाद ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर समिति के प्रवक्ता आशीष ने बताया कि इस डांडिया प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागी स्थानीय थे. प्रतिभागियों ने कोरियोग्राफर मिश्रा के सानिध्य में नृत्य प्रस्तुत किया. आशीष ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्‍य से समिति के द्वारा यह आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दुर्गा पूजा में सराहनीय सहयोग देने के लिए कई सक्रिय सदस्यों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/eds-investigation-revealed-pankaj-co-sent-412-truck-stone-chips-to-bihar-and-bengal/">ED

 जांच में खुलासा: पंकज एंड कंपनी ने 412 ट्रक स्टोन चिप्स भेजे बिहार और बंगाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही