Search

 
 
 

लातेहार : 22 जनवरी को श्रीरामचरित मानस महायज्ञ समिति बांटेगा 151 किलो लड्डू

 
Latehar: श्रीरामचरित मानस महायज्ञ समिति ने हाल ही में अपना 50 वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर शारदीय नवरात्र में विशेष आयोजन किया गया. आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भी महासमिति द्वारा कई कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. मीडिया प्रभारी सुनील कुमार शौंडिक व चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण महायज्ञ स्थल अंबाकोठी परिसर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. 11 बजे दिन से हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. इसके बाद आरती की जाएगी. यहां भगवान श्रीराम को 151 किलोग्राम लड्डू का भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह विधायक बैद्यनाथ राम ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील नगर वासियों से की है. आयोजन की सफलता के लिए समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, सचिव सुदामा प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, अशोक महलका, मदन प्रसाद, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, संतोष अग्रवाल और दुर्गा प्रसाद समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय हैं. इसे भी पढ़ें -साहिबगंज">https://lagatar.in/high-court-bans-cbi-investigation-into-illegal-mining-in-sahibganj/">साहिबगंज

में अवैध खनन की CBI जांच पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही