Search

 
 
 

लातेहार : श्रीरामचरित मानस महायज्ञ समिति पंडाल ने जीता प्रथम पुरस्कार

 

सोमेश्ववर शिव मंदिर डुरूआ ने दूसरा व श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर ने जीता तीसरा पुरस्कार

Latehar : नगर पंचायत के द्वारा पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के मौके पर स्वच्छ दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया था. गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में परिणाम की घोषणा की गयी. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने पुरस्कारों का वितरण किया. स्वच्छ दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महासमिति ने जीता. महायज्ञ समिति के महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता व सुनील शौंडिक ने पुरस्कार ग्रहण किया. दूसरा पुरस्कार सोमेश्वर शिव मंदिर डुरूआ समिति ने जीता. पुरस्कार समिति के संजय कुमार सिन्हा ने ग्रहण किया. जबकि तीसरा पुरस्कार श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति को दिया गया. इसका पुरस्कार समिति उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद एवं सचिव आशीष टैगोर ने प्राप्त किया. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि प्रतियोगिता में कई बिंदुओं को देखा गया. पंडालों में अग्निशमन, सीसीटीवी कैमरा, कचरा प्रबंधन व स्वच्छता के आधार पर ग्रेडिंग व मार्किंग की गयी. उन्होंने कहा कि पुरस्कारों से हौसला अफजाई होती है. कहा कि ऐसा नहीं है कि जिन्होंने पुरस्कार नहीं जीता उनकी सजावट या अन्य व्यवस्थाएं अच्छी नहीं थी. सुदामा प्रसाद ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से मनोबल बढ़ता है और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. आशीष टैगोर ने कहा कि नगर पंचायत का यह आयोजन सराहनीय है. कार्यक्रम में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करकट, धर्मपुर, राजा दुर्गा बाड़ी, काली मंदिर, रेलवे स्टेशन व नवरंग चौक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत व राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता संदीप कुमार, राजू प्रसाद, रंधीर कपूर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही