Search

 
 
 

लातेहार: श्री संकट मोचन भवानी मंदिर समिति की बैठक सपंन्न, प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय

 
Latehar: शहर के जुबली रोड पर स्थित श्री संकट मोचन भवानी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 13 अप्रैल से शुरू होगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने व इसे भव्य रूप देने के लिए मंदिर समिति की एक बैठक हुई. ये बैठक निर्मल कुमार महलका की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आयोजन की सफलता के लिए एक कमिटि का गठन किया गया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह का तीन दिवसीय कार्यक्रम 13 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा सुबह साढ़े छह बजे मंदिर परिसर से निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए चाणक्य नगरी के औरंगा नदी छठ घाट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी और वेदी पूजन व जलाधिवास कार्यक्रम होगा. 14 अप्रैल को वेदी पूजन, मूर्ति संस्कार और मूर्ति नगर भ्रमण कराया जायेगा. जबकि 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन और नौ कन्या पूजन कर भंडारा का आयोजन किया जायेगा. बैठक में दायित्वों का बंटवारा किया गया. साथ ही पूरी निष्ठा से दायित्वों का निवर्हन करने की अपील की गयी. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-stf-gets-big-success-gangster-chunnu-thakur-arrested-from-nepal/">बिहार

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में निवर्तमान वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक, लवकुश प्रसाद, रामानुज उपाध्याय, निर्दोष प्रसाद, विजय प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, अनिल प्रसाद, विनोद अग्रवाल, सुनील कुमार शौंडिक, रितेश कुमार, सितेष कुमार, आनंद कुमार, गुड्डू कुमार, नीतेश कुमार, शिवम कुमार व मंटू प्रसाद आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - मिशन">https://lagatar.in/mission-loss-and-ulgulan-rally-of-21-kalpana-holds-meeting-with-alliance-leaders/">मिशन

लोस और 21 की उलगुलान रैली: कल्पना ने गठबंधन के नेताओं के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही