Search

 
 
 

लातेहार : श्री सूर्यनारायण पूजा समिति ने चैती छठ की तैयारियां शुरू की

 
Latehar :   श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्यनगरी ने चैत्र छठ की तैयारियां शुरू कर दी है. पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बैठक आयोजित कर छठ व्रतियों को दी जाने वाली सुविधाओं की रूपरेखा तय की गयी. सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड से छठ घाट तक जाने वाली पहुंच पथ की साफ सफाई करायी जायेगी. औरंगा नदी तट पर छठ व्रतियों के लिए अस्थायी स्नानागार बनाये जायेंगे. इसके अलावा छठ घाट में लाइट और साउंड बॉक्स की भी व्यवस्था की जायेगी. बताया कि चैती छठ पर्व की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है.

रामनवमी पर निकाली जायेगी महावीरी जुलूस 

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों से अर्थ संग्रह किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का भी अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है. सिंह ने लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है.सिंह ने बताया कि चाणक्यनगरी के महावीर अखाड़ा में रामनवमी पूजा के मौके पर ध्वजारोहण किया जायेगा. साथ ही जुलूस और झांकी निकाली जायेगी. इसकी भी तैयारी की जा रही है. बताया कि महावीरी जुलूस अपराह्न तीन बजे निकाली जायेगी. यह जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करेगी. मौके पर अनिल कुमार पप्पू समेत समिति के कई सदस्य शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही