Search

 
 
 

लातेहार : डीसी-एसपी को ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

 
Latehar : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कई अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांध कर ईश्वरीय संदेश दिया. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके अमरमणि ने समाहरणालय में उपायुक्त हिमांशु मोहन को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें ईश्वरीय उपहार भेंट किया. साथ ही उन्होंने उपायुक्त को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया. इसके अलावा बीके अमरमणि ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन. वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार समेत कई अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें इश्वरीय उपहार भेंट किया. बीके अमरमणि बहन ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अधिकारियों को अवगत कराया. मौके पर बीके प्रीति, चंद्रेश प्रसाद, अजय कुमार, कृष्णा प्रसाद व योगेंद्र प्रसाद प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चंद्रमा">https://lagatar.in/chandrayaan-3s-lander-took-pictures-isro-released-the-pits-on-the-surface-of-the-moon/">चंद्रमा

की सतह पर गड्ढे ही गड्ढे, चंद्रयान-3 के लैंडर ने ली तस्वीरें, इसरो ने जारी की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही