Search

 
 
 

लातेहार : सीतामनी तिर्की ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया जनसंपर्क

 
Latehar: निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को विजयी बनाने को ले कर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने सदर प्रखंड के धनकारा व शीशी पंचायत के कई गांवों में घूम घूम कर लोगों को भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल मे आज पूरा देश चहुमुंखी विकास कर रहा है. पांच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया गया. उज्जवला गैस योजना व घर घर शौचालय बनवा कर महिलाओं को समाज में सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया. आज विकास की किरणें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है. इसे भी पढ़ें-ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjee-alleged-in-election-rally-of-nadia-district-that-bjp-had-scripted-sandeshkhali-incident/">ममता

बनर्जी ने नादिया जिले की चुनावी रैली में लगाया आरोप, भाजपा ने संदेशखाली घटना की पटकथा लिखी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही