Search

 
 
 

लातेहार: कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 
Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड परिसर के सभागार में कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग द्वारा झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की ओर से कार्यशाला लगाया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र डांग, उप प्रमुख अभय मिंज, जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेशिया, श्रम अधीक्षक सह कौशल पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर मौजूद बीडीओ ने इस कार्यशाला में लोगों से जुड़ने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन विभाग के रंजीत कुमार व धन्यवाद ज्ञापन एमजीएनएफ मृदुला कुमारी ने किया. मौक पर जेएसएलपीएस के कर्मियों के अलावा विजय सिंह, कन्हाई प्रसाद व विलिंगना किंडो समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/government-ready-to-discuss-manipur-issue-opposition-uproar-proceedings-of-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned-for-the-day/">सरकार

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही