Search

 
 
 

लातेहार :  दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीओ

 
Latehar : अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद या विद्वेश फैलाने वाले पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. शेखर कुमार रविवार को सदर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपिस्थत थे. एसडीओ ने शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की. एसडीपीओ ने पूजा समितियों को तय रूट में ही विसर्जन जुलूस निकालने की बात कही. थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा में सभी पूजा पंडाल एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. उन्होंने पूजा-पंडाल के आयोजकों को सीसीटीवी लगाने एवं स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, प्रखंड उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, पंडित त्रिभुवन पांडेय, बीडीओ मेघनाथ उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र महतो, गौरव कुमार, रोहित महतो, कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, ललित पांडेय, जय कुमार सिंह, सुदामा प्रसाद गुप्ता, राजन तिवारी, रंजीत कुमार, श्रवण पासवान, पिंटू रजक, शंभू यादव, अमीत कुमार यादव, रंजीत यादव व संतोष यादव उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-police-is-running-awareness-campaign-regarding-the-prevention-of-opium-cultivation/">बंदगांव

: अफीम खेती रोकथाम को लेकर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही