Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के तहत मिट्टी व चावल किया गया संग्रह

Advertisement
Advertisement
Latehar:  शुक्रवार को शहर के बनवारी साहु महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश के तहत मिट्टी व चावल का अमृत कलश में संग्रह किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के स्वतंत्रता सेनानी एवं अन्य वीरों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने कहा कि हर एक देशवासी के दिलों मे देशभक्ति का जज्बा है. बस उसे जगाने की जरूरत है. मेरी माटी मेरा देश अभियान उस जज्बे को सभी के सामने ला रहा है. कार्यक्रम में बतौर अतिथि नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को मिट्टी का महत्व बताते हुए उन्हें देश की माटी से जोड़ना इस अभियान का उदेश्य है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-report-reveals-buxar-train-accident-occurred-due-to-track-fault/">बिहारः

रिपोर्ट में खुलासा, ट्रैक में गड़बड़ी की वजह से हुआ बक्सर रेल हादसा

पंच प्रण की शपथ दिलाई गई

उन्हें देश के बलिदानी व वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है. एनएसएस के कार्यक्रम प्राधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने छात्र व छात्राओं तथा महाविद्यालय के कर्मियों को पंच प्रण शपथ दिलाई. कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने अपने-अपने घरों से लाये मिट्टी एवं चावल को अमृत कलश में इकट्ठा किया. महाविद्यालय की ओर से अमृत कलश यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम समाप्ति के बाद नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी कंचन को अमृत कलश समर्पित की गयी. मौके पर महाविद्यालय के प्रो सीमा, संजीत कुमार, रंजीत कुमार, योगेश्वर महतो, रेणु कुमारी, चंदा कुमारी, इशरत बानो के अलावा स्वयंसेवक अनु कुमारी, आरती कुमारी, उषा कुमारी, चौहान तिग्गा, कविता कुमारी, कविता कुमारी, अंजू कुमारी व सुकांति कुमारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-constable-dies-after-being-hit-by-train/">पलामू

: ट्रेन की चपेट में आने से हवलदार की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही